MP: लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी शिवराज सरकार

देश में अचानक हुए लॉकडाउन की वजह से जो कामगार और मजदूस अपने घरों से दूर थे वो वहीं फंसे रह गए। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें, देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार वापस लाएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शुक्रवार को जानकारी दी है और कहा कि लॉकडाउन की वजह से अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को सरकार मध्यप्रदेश वापस लाएगी। इस बारें में शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की, और सहयोग मांगा। साथ ही राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा भी इस विषय पर चर्चा की और सहयोग करने को कहा। वहीं शिवराज सिंह चौहान के इस पहल पर सभी मुख्यमंत्रियों ने सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही खबर है कि मध्यप्रदेश में जो अन्य राज्यों के कामगार इस लॉकडाउन में फंस गए हैं उन्हें भी सकुशल उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। साथ ही खबर ये भी है कि राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने को इच्छुक मजदूरों और कामगारों को सरकार उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाएगी। वहीं सीएम शिवराज ने ये बात भी साफ की, कि यह कार्य पूरी सावधानी से साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही किया जाएगा।

आपको बता दे मध्यप्रदेश में इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है, लिहाजा इंदौर जिले में फंसे मजदूरों को अन्य राज्य या अन्य जिलों में जाने की फिलहाल इजाजत नहीं दी जाएगी। इंदौर के अलावा उज्जैन और भोपाल में भी कोरोना के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस हैं। मध्यप्रदेश में इस वक्त कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1,852 है। जिसमें से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1