कोरोना मामले में भारत चीन से एक पायदान नीचे, अमेरिका नंबर एक

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ Coronavirus पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। इसने देखते ही देखते हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं चीन Corona के सर्वाधिक मामलों की टॉप टेन सूची से बाहर हो चुका है। वह अब 11वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत में जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत जल्दी Corona केस के मामले में चीन से भी आगे निकल जाएगा।


देश में 4 मई के बाद से रोज 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच देश में मंगलवार को Corona से मरने वालों की संख्या 2293 तक पहुंच गई। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 70756 हो गई। 24 घंटे के भीतर 87 लोगों की मौत हुई।

Corona मामलों में चीन 11वें पायदान पर है। वहीं भारत उससे एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर है। भारत में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं उससे वह अगले 3-4 दिन में चीन से आगे निकल सकता है। पिछले 3 से 4 दिन के आंकड़े देखें तो भारत में शनिवार को कुल 3171 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद रविवार को यह संख्या रिकॉर्ड 4308 रहा। वहीं सोमवार को 3613 पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह देश में तीन दिन में Corona के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए है। इस हिसाब से भारत 3-4 दिन में चीन को पछाड़ देगा। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार देश में संक्रमण के मामले 82919 हैं। वहीं अमेरिका पहले पायदान पर है। जहां 13.92 लाख मामले है। स्पेस दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1