Cyclone

झारखंड में चक्रवात अकवान का असर! कई जिलों में बारिश, स्कूलों पर भी पड़ा प्रभाव

झारखंड में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए कुछ जिलों में प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के गोपालपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू हुआ। इसका असर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी शनिवार सुबह 8:30 बजे तक लागू रहेगी।

वहीं, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और जामताड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में प्राथमिक कक्षाओं को स्थगित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह मानने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1