Breaking News

इल्तिजा मुफ्ती के X अकाउंट को भारत में किया गया बैन

पीडीपी की नेता इल्तिजा मुफ्ती के एक्स अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी गई है. अधिकारियों की कानूनी मांग के बाद ये फैसला लिया गया है. दरअसल, ये कदम कश्मीर की साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिवंगत हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का वीडियो क्लिप प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है.

भारत में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के एक्स अकाउंट तक पहुंचने का प्रयास करने वाले यूजर्स को एक नोटिस दिखाया गया, जिसमें कहा गया कि कानूनी अनुरोध के अनुपालन में इस अकाउंट तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है. न्यूज एजेंसी कश्मीर डॉट कॉम के मुताबिक ‘एक्स’ की ओर से आमतौर पर इसी तरह के नोटिस तब जारी किए जाते हैं जब कानूनी प्रावधानों या सरकारी निर्देशों के तहत अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है.

श्रीनगर साइबर पुलिस ने क्या कहा?
इससे पहले, साइबर पुलिस श्रीनगर ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न प्रावधानों के तहत एफआईआर संख्या 11 दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ ऑनलाइन सामग्री अलगाववादी विचारों को बढ़ावा देती है और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है.

वीडियो रिपोस्ट करने वालों को परेशान न किया जाए- इल्तिजा
महबूबा मुफ्ती के बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सार्वजनिक तौर से कहा कि वीडियो शेयर करने के लिए सिर्फ वही जिम्मेदार हैं. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे उन लोगों को परेशान न करें जिन्होंने सिर्फ उस वीडियो को रीपोस्ट किया या उस पर कोई प्रतिक्रिया दी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1