जलने के दाग को घरेलू उपाय से हमेशा के लिए करें छूमंतर

कई बार खाना बनाते समय महिलाएं तेल के छींटों से जल जाती हैं, तो कई बार बच्‍चे भी खेल-खेल में खुद को जला बैठते हैं। जलने वाली Skin पर कई तरह की Cream आदि लगाई जाती हैं। इनसे छाले तो ठीक हो जाते हैं, पर जलने के निशान लंबे समय तक बने रहते हैं। ये दाग Face पर हों तो और भी ज्‍यादा बुरा महसूस होता है। आप घर बैठे और बिना किसी महंगी क्रीम के ही कुछ घरेलू उपाय अपना कर जलने के दाग हमेशा के लिए दूर कर सकती हैं।

टमाटर और नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है। विटामिन सी दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार होता है। टमाटर और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर इसे जली स्किन पर कुछ देर तक लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। ऐसा कम से कम दो सप्‍ताह तक करें। निशान हल्के होने लगेंगे। मगर इन उपायों को अपनाते समय यह याद रखें कि ताजा घाव पर इनको न लगाएं।

नारियल के तेल को जले छालों पर लगाने का रिवाज पुराने जमाने से चला आ रहा है। यह तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। जले दागों पर इसके लगातार इस्‍तेमाल से धब्‍बे हल्‍के पड़ने लगते हैं।


शहद और हल्‍दी जलने के निशान को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए शहद और हल्‍दी का लेप तैयार करके इसे जली स्किन पर लगाएं। इसे कई सप्‍ताह तक जारी रखें। जलने के निशान हल्‍के होने लगेंगे।

अंडे के पीले वाले भाग को हल्‍का सा भून कर शहद में मिला कर दाग वाली जगह पर लगाएं। इसको कुछ समय लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से इसे धो डालें। यह तरीका कम से कम 4 सप्‍ताह तक अपनाएं। फर्क आपको नजर आएगा।

गाजर में विटामिन ए के अलावा कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं। अगर निशान वाली स्किन पर गाजर का रस रोज लगाया जाए तो इससे भी दाग हल्‍के पड़ने लगते हैं। इसके अलावा बादाम का तेल भी जली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोज इस्‍तेमाल से दाग हल्‍के होने लगेंगे।

प्‍याज का रस भी जली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस को जलने वाले निशान पर कुछ समय तक लगाने से दाग हल्‍के पड़ने लगते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1