सर्दी में गर्म पानी से नहाते समय रखें ध्यान

कुछ लोग सर्दी शुरू होते ही गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। नहाने के लिए पानी को कितना गर्म करना चाहिए इसकी लोगों को जानकारी नहीं होती है। ठंड से बचने के लिए कभी कभी पानी को अधिक गर्म कर लेते हैं और तब नहाते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। गर्म पानी से सबसे पहले त्वचा को नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी से सिर के बालों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। इससे बाल कमजोर और झड़ने लगते हैं। नहाने के लिए पानी को गुनगुना करें ताकि ये त्चचा को कोई नुकसान न पहुंचाए।

सर्दी में गर्म पानी से नहाने से त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है इसलिए अधिक गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। गर्म पानी से सिर के बालों को भी नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी से रोज रोज नहाना स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचाता है।

नहाने के लिए ताजा पानी सबसे अच्छा माना गया है। ताजा पानी से नहाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। जहां ताजा पानी की सुविधा है वहां गर्म पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए। ताजा पानी से नहाने से रक्तचाप ठीक रहता है, शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है। त्वचा भी चमकदार बनती है।

बच्चों को अधिक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे उन्हें त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक गर्म पानी से नहाने से कभी कभी त्वचा लाल हो जाती है, अगर ऐसा नियमित हो रहा है तो गर्म पानी से नहाना बंद कर देना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1