कमल हासन सर्जरी के लिए अस्पताल में होंगे भर्ती

एक्टर और प्रोड्यूसर कमल हासन अपने पैर की सर्जरी करवाने जा रहे हैं। 22 नवंबर यानी की शुक्रवार को होने वाली इस सर्जरी के जरिए इम्प्लांट निकाला जाएगा। सर्जरी होने की जानकारी उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) द्वारा दी गई। कमल पिछले कुछ समय से राजनीति और फ़िल्मों की व्यस्तता के चलते इस सर्जरी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे।

वर्ष 2016 में कमल हासन के पैर में चोट लग गई थी। वह अपने चेन्नई ऑफ़िस में 18 फुट नीचे गिर गए थे, जिससे उनके एक पैर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उनके पैर में इम्प्लांट डाला गया था। इस घटना के बाद कमल हासन ने बताया था कि वह अपने ऑफिस फेवरेट कॉर्नर पर खड़े थे। फ्लोर गीला होने की वजह से 18 फुट नीचे गिर गए थे। लगभग 3 साल बाद अब एक बार फिर उनके पैर की सर्जरी करके इम्प्लांट निकाला जाएगा। कमल की यह सर्जरी एक प्राइवेट हॉस्पिटल की कराई जाएगी।

अभी हाल ही में कमल डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। कमल को फ़िल्मी करियर के 60 साल पूरा करने पर ओडिशा के ‘सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट’ ने इस उपाधि से नवाजा है। आदिवासियों को स्किल्स सिखाने वाले इस विश्वद्यालय ने इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया था, जिसमें उन्हें ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने यह उपाधि दी। डॉक्टरेट की उपाधि उनको सिनेमा, संस्कृति और कला में उनके 60 साल के योगदान के लिए दिया गया है।

साउथ के सुपरस्टार और नेता कमल हासन अपनी फिल्मों और राजनीतिक करियर को लेकर हमेशा खबरों में रहते हैं। लेकिन इस बार कमल हासन अपनी छोटी सी सर्जरी की वजह से सुर्ख़ियों में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1