आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 06 मई 2020

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: आमदनी में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान तथा यश-कीर्ति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। कर्ज कम होगा तथा बचत कर सकेंगे। शत्रु तथा विरोधी परास्त होंगे। कोई बड़ा ऑर्डर अथवा डील हाथ से निकल जाने की संभावना रहेगी।

मेष (Aries) : आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्या न करें- किसी भी प्रकार के निवेश से दूर ही रहें। लाभ में रुकावट आएगी, लेकिन अंतत: आपको सफलता मिलेगी।

वृष (Taurus) : आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। खान-पान में लापरवाही से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज गिरने-लगने से सावधानी रखें। विशेष सावधानी रखनी होगी।

मिथुन (Gemini) : शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। आज आप मित्रों या परिजनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें।

कर्क (Cancer) : भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। आप वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह कर आगे बढ़ सकते हैं। क्या न करें- मौसमी बीमारियों के मामले में विशेष ध्यान रखें।

सिंह (Leo) : आज आपको सलाह है कि किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न करें। क्या न करें- आज वाद-विवाद हो सकता है। नए कार्य आरंभ न करें, शेयर-सट्टे में निवेश न करें।

कन्या (Virgo) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

तुला (Libra) : परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

वृश्चिक (Scorpio) : जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश व कीर्ति मिलेगी। क्या न करें- बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी को संयमित रखें। मनमुटाव से बचे रहेंगे।

धनु (Sagittarius) : व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। संतान की प्रगति से संतोष रहेगा। क्या न करें- ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं में अपना ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) : आज मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आपको संतान से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- बच्चों की तरफ से कुछ अच्छे समाचार के संकेत हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें वरना आगे परेशानी होगी।

मीन (Pisces) : आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज अभी कुछ और अधिक मेहनत लग सकती है। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1