आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 13 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 13 June 2020 , Aries Horoscope 13 June 2020

दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संचार साधनों से फायदा हो सकता है। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी और निपट भी जाएंगी। समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है और उन कामों का फायदा आपको कुछ दिनों बाद जरूर मिलेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 13 June 2020 , Taurus Horoscope 13 June 2020

अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। सिर्फ खयाली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 13 June 2020 , Gemini Horoscope 13 June 2020

अपने कॉन्टैक्ट मजबूत करने का समय है। आज शांत रहें। अपने तन और मन पर ध्यान दें। जहां तक हो सके व्यावहारिक रहें। आज आपको मौज-मस्ती के साथ कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है। अपना व्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें। इससे आपको फायदा हो सकता है।

कर्क राशि – Kark Rashi 13 June 2020 , Cancer Horoscope 13 June 2020

अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। घर में खुशी का समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। कुछ मामलों में शांत रहें और नए सिरे से विचार करेंगे, तो पैसे कमाने के कुछ नए तरीके दिमाग में आ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के मामले सुलझ जाएंगे। साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 13 June 2020 , Leo Horoscope 13 June 2020

आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। जिन्हें भावनात्मक संबल की जरूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मजा ले सकते हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 13 June 2020 , Virgo Horoscope 13 June 2020

किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम फिर से शुरू हो जाए। ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद करेंगे। उसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करनी पड़े तो कर लें। पुराने हिसाब-किताब भी एक बार चेक कर लें। उनसे फायदा हो सकता है। घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है।

तुला राशि – Tula Rashi 13 June 2020 , Libra Horoscope 13 June 2020

किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें, विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी गौर से सुनें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 13 June 2020 , Scorpio Horoscope 13 June 2020

आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धार्मिक और सामाजिक काम के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। नई शुरूआत की कोशिश होगी। थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो ज्यादातर परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इनकम बढ़ने के योग हैं। बिजनेस और नौकरी करने वालों को फायदा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्टूडेंट्स भी खुश रहेंगे। मेहनत बहुत होगी। दोस्तो और भाइयों से मदद मिलती रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 13 June 2020 , Sagittarius Horoscope 13 June 2020

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा।

मकर राशि – Makar Rashi 13 June 2020 , Capricorn Horoscope 13 June 2020

कार्य में उत्साह बनेगा। सरकारी धन का लाभ होगा। नौकरी में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे होंगे।कुछ रोचक और नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। नई शुरुआत करनी होगी। आत्मविश्वास से काम करें। नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। ज्यादातर परेशानियां समय के साथ सुलझ सकती है। आप चिंता न करें। आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव का मन बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी समय अच्छा है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 13 June 2020 , Aquarius Horoscope 13 June 2020

तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। जल्दबाजी में निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी की खूबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं।

मीन राशि – Meen Rashi 13 June 2020 , Pisces Horoscope 13 June 2020

दिनचर्या अनुशासित रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रेमी या अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं। जिन लोगों को आपकी जरूरत है, उनसे मुलाकात हो सकती है। दूसरों की मदद करेंगे। किसी बात या स्थिति से आपकी सोच बदल जाएगी। ये बदलाव भी आज जरूरी है और आपके लिए सकारात्मक भी रहेगा। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की संभावना बन रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1