सर जॉन टेनील की 200वीं जयंती पर Google Doodle बनाकर किया याद

Sir John Tenniel की 200वीं जयंती पर Google Doodle बनाकर याद किया है। सर जॉन टेनील का जन्म 28 फरवरी 1820 को लंदन में हुआ था। राजनीतिक विषयों पर बनाए उनके कार्टूनों के लिए उन्हें याद किया जाता है।

उन्हें चित्रकारी और व्यंग्य कला में महारथ हासिल था। यही कारण था कि साल 1893 में उन्हें ‘नाइट’ की उपाधी से नवाजा गया। टेनील का जन्म हुगेनोट वंश के एक तलवारबाज जॉन बुपटिस्ट टेनील के यहां हुआ था। बुपटिस्ट टेनील डांस मास्टर भी थे।

Sir John Tenniel की प्रतिभा छोटी उम्र से ही झलकने लगी थी। टेनील ने रॉयल एकेडमी स्कूलों में पढ़ाई की। सोसाइटी ऑफ़ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स में उनकी एक पेंटिंग को शामिल किया गया। यह एक ऑयल पेंटिंग थी जिसे सर जॉन टेनील ने 16 साल की उम्र में बनाया था। यह उनकी पहली तस्वीर थी। इस तस्वीर की खूब तारीफ की गई।

20 वर्ष की आयु में उनके साथ दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी एक आंख चली गई, फिर भी उन्होंने पेंटिंग बनाना जारी रखा। इसके बाद उन्होंने वेस्टमिंस्टर के नए पैलेस के दीवारों की सजावट को लेकर आयोजित की गई एक डिजाइन प्रतियोगिता के लिए 16 फुट का कार्टून बनाया। राजनीतिक गलियारे में इस कार्टून की खूर चर्चा हुई। इसके लिए उन्हें 100 यूरो की सम्मान राशि मिली थी।
Sir John Tenniel द्वारा बनाए गए कार्टून लोग खूब पसंद किया करते थे। उन्होंने पंच मैगजीन के मुख्य राजनीतिक कार्टूनिस्ट के पद पर भी काम किया। Sir John ने लेखक लुईस कैरोल की किताब ‘एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड’ के लिए भी खूब कार्टून बनाए।

इन कार्टूनों की अभी तक चर्चा होती है। 94 वर्ष की आयु में Sir John Tenniel का निधन 25 फरवरी 1914 को हुई। उनके निधन के 100 साल बाद भी लोग उनके कार्टूनों को याद करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1