बंगाल की गणतंत्र दिवस झांकी को गृह मंत्रालय ने किया अस्वीकार

गृह मंत्रालय ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी अस्वीकार कर दी है। राज्य सरकार के सूत्रों की मानें तो इस संबंध में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। आमतौर पर गणतंत्र दिवस की परेड राज्यों को अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करने का एक अच्छा मौका देती है। जिसके जरिए राज्य अपनी उपलब्धियां को परेड की झांकी में प्रदर्शित करते हैं।

पिछले साल केंद्र ने राज्य की ममता सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्याश्री योजना को प्रदर्शित करने के राज्य के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। वहीं राज्य सरकार की इस योजना को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया था, जो सशर्त नकद हस्तांतरण के जरिए लड़कियों की शिक्षा व भलाई में सुधार करना चाहती है। बाद में राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी के जीवन के दो प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। जिसमें भारत की स्वतंत्रता के महत्वपूर्ण मोड़ के दौरान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के साथ उनके कोलकाता प्रवास को झांकी के जरिए दर्शाया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1