होली पर दान करने से जीवन में आएंगी खुशियां

विशेष योग इस बार होली पर बन रहे हैं। जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से परेशानियां और संकट बने हुए हैं और उनसे निजात नहीं मिल पा रही है तो इस बार की होली उनके लिए खुशियां लेकर आ सकती है। इस बार होली पर इन 5 चीजों का दान व्यक्ति को कई तरह की समस्या से छूटकार दिलाने में मदद करेगा।

इस बार की होली कई मायनों में विशेष है इस बार होली पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। होली पर गजकेसरी और त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां भर देगा। होली पर गुरु और शनि अपनी अपनी राशि में विराजमान रहेंगे।

चंद्रमा को अर्घ्य दें
होली दहन के दिन शाम को पति पत्नी दोनों मिलकर दीपक जलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस दिन चंद्रमा की विशेष पूजा करें। चंद्रमा को सफेद चीजों का भोग लगाए। सफेद वस्त्र पहनकर ही पूजा करें। पूजा करने के बाद पति-पत्नी साथ में भोजन ग्रहण करें।

पति पत्नी के बीच बना रहेगा प्रेम
जिन लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम की कमी है उन लोगों के लिए होली पर एक विशेष योग बन रहा है। इस योग में उपाय करने से जीवन में प्रेम की कमी दूर होगी। पति से विवाद की स्थिति है या फिर घर में कलह का माहौल बना रहता है तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

घर में करें सुंदरकांड का पाठ

होलिका दहन के दिन घर में सुंदरकांड का पाठ करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी। सुंदरकांड का पाठ पूरे मनोयोग से करें। इसके बाद प्रसाद का वितरण करें।
रोग से मिलेगा छूटकारा

जो लोग किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है उन्हें इस दिन घर के बुजुर्ग का आर्शीवाद लेना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं। गरीबों को उड़द की दाल का दान करें। होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा करें। घर में बने पकवानों का भोग लगाए।

  • होली पर इन चीजों का दान करें-
  • कन्याओं को घर में भोजन कराएं।
  • गाय की सेवा करें और हरा चरा खिलाएं।
  • गरीबों को रंग, वस्त्र और मिष्ठान का दान करें।
  • मंदिर परिसर या किसी खाली स्थान पर आंवला का पौधा लगाएं।
  • गुरू को प्रिय वस्तु भेंट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1