राजधानी रांची के हरमू वीर कुंवर सिंह चौक के पास नशे में दो पक्ष के युवकों के बीच मारपीट के बाद हंगामा हो गया। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। इसके बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। देर रात तक मौके पर पुलिस जमी रही। वहीं अधिकारी कैंप करते रहे। इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
IPS नटराजन पर केस दर्ज कराने वाली सुषमा बड़ाइक के भाई धीरेंद्र बड़ाइक के साथ मारपीट की घटना के बाद हंगामा हुआ। धीरेंद्र बड़ाइक CID में कुक के तौर पर पोस्टेड है। फिलहाल, एक IPS के घर ड्यूटी करता है। वह वीर कुंवर सिंह चौक और इमली चौक के बीच एक मैदान में बैठक कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान विवाद हो गया। विवाद के बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे खदेडऩा शुरू कर दिया। दौड़कर धीरेंद्र अपने घर पहुंच गया।
घर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने उसके घर पर पथराव की। पथराव के बीच वहां धीरेंद्र के पक्ष के युवकों से भिड़ गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। घटना के बाद बड़ी संख्या में एक समुदाय के युवक वहां जुट गए थे। उनका आरोप था कि धीरेंद्र के घर पर फायरिंग की गई है। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। मौके पर खूब हंगामा किया। देर रात तक मौके पर कई थानों की पुलिस जमी रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया, लेकिन लोग हंगामा कर रहे थे।

हरमू वीर कुंवर सिंह चौक के पास रविवार की रात तनाव के बीच सोमवार की सुबह पटरी पर लौट गया है। लोगों का आना-जाना जारी है। दुकानें खुल चुकी है। स्थिति लगभग सामान्य हो चुका है। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। रविवार की शाम नशे में दो पक्ष के युवकों की मारपीट के बाद बवाल हो गया था। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी। इसबीच वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के बाद से ही पूरी रात मौके पर पुलिस जमी रही। अधिकारी कैंप करते रहे। इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अबतक मामले में FIR दर्ज नहीं किया गया है।
IPS नटराजन पर केस दर्ज कराने वाली सुषमा बड़ाइक के भाई धीरेंद्र बड़ाइक के साथ मारपीट की घटना के बाद बवाल हो गया। धीरेंद्र बड़ाइक CID में कुक के तौर पर पोस्टेड है। फिलहाल एक IPS के घर ड्यूटी करता है। वह वीर कुंवर सिंह चौक और इमली चौक के बीच एक मैदान में बैठक कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान विवाद हो गया। विवाद के बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे खदेडऩा शुरू कर दिया। दौड़कर धीरेंद्र अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने उसके घर पर पथराव की। पथराव के बीच वहां धीरेंद्र के पक्ष के युवकों से भिड़ गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
स्थानीय युवकों के अनुसार धीरेंद्र बड़ाइक की गेट और खिड़की पर पत्थबाजी की गई। कुछ युवक घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। इसबीच धीरेंद्र के पक्ष के कुछ युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद पथराव कर रहे युवकों से मारपीट हो गई। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही वहां हटिया SSP विनीत कुमार, कोतवाली DSP अजीत कुमार विमल, अरगोड़ा, सुखदेव नगर, कोतवाली, डोरंडा, जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में SDO लोकेश मिश्रा पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में एक समुदाय के युवक वहां जुट गए थे। उनका आरोप था कि धीरेंद्र के घर पर फायरिंग की गई है। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। मौके पर खूब हंगामा किया। देर रात तक मौके पर कई थानों की पुलिस जमी रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन लोग हंगामा कर रहे थे।