BJP विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर सीट से BJP विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वीरेंद्र सिंह पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। 74 साल के विधायक सिरोही लीवर की बीमारी के चलते 9 फरवरी को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सिरोही का पार्थिव शरीर बुलंदशहर पहुंचेगा। विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा, ‘बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1