Bus Accident

हिमाचल प्रदेश: चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस पलटने से सात लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ के पास एक तेज गति से आ रही बस अचानक पलट गई, जिसमें बस में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और परिचालक दोनों की भी मृत्यु हो गई है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और घायलों को बचाने का काम शुरू कर दिया।

बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

हादसे का पता चलते ही कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। घटना किस वजह से हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1