मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी- देश के इन इलाकों में चक्रवाती तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे तटीय इलाकों में तूफान के साफ भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले तीन दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है। इसके चलते ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। आगामी 16 मई की शाम तक चक्रवाती तूफान प्रभावी हो सकता है।

IMD ने साथ ही कहा कि चक्रवात बनने की दिशा में पहले कदम के तहत निम्न दबाव वाला क्षेत्र दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर में बुधवार की सुबह बन गया। दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में 15 मई को दबाव के और गहरा होने की संभावना है और ये बाद में 16 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनकर आएगा।

IMD ने कहा, ‘प्रणाली (चक्रवात) के साथ स्थितियां दक्षिण पश्चिम मानसून को बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के आस-पास 16 मई तक ले जाने के अनुकूल बनेंगी।’चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि वह चक्रवाती प्रणाली पर लगातार नजर रख रहा है और संबंधित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को नियमित जानकारी दे रहा है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। मानसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। केरल में एक जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद देश में चार महीने चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1