ईरान ने खोजा तेल का विशाल भंडार, राष्ट्रपति रूहानी ने किया दावा

खाड़ी देश ईरान ने कच्चे तेल का एक बहुत बड़ा भंडार खोज निकाला है। इस बात की पुष्टी ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने की और कहा कि उनके देश में करीब 50 अरब बैरल के कच्चे तेल के भंडार की खोज की गई है। इस नए तेल के क्षेत्र की खोज के बाद ईरान के प्रामाणिक तेल भंडारों में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी भी हो गई है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के लिए तेल की बिक्री करना मुश्किल हो गया है। आपको बता दें पिछले साल अमेरिका ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डील को रद्द करके उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे जिसके बाद से ईरान के सामने तेल बेचने की चुनौती पैदा हो गई है। सूत्रों की माने तो ये ऑयल फील्ड ईरान के दक्षिणी कुजेस्तान प्रांत में मैजूद है जो ऑयल इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम माना जाता है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि इस नए तेल के भंडार से ईरान के 150 अरब बैरल के प्रामाणिक तेल भंडार में 53 अरब बैरल का इजाफा हो जाएगा।

आपको बता दे ईरान के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल का भंडार मौजूद है और प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा भंडार भी इसी देश के पास है। अहवाज में 65 अरब बैरल तेल के भंडार के बाद ये नया तेल क्षेत्र ईरान का दूसरा सबसे बड़ा ऑयल फील्ड बन सकता है। ये नया फील्ड 2400 वर्गकिमी में फैला हुआ है और करीब 80 मीटर गहरा है।


Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1