हरियाणा की कांग्रेस इकाई आज विधायक दल का नेता चुनेगी। इसे लेकर आज चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। जानकारी के मुताबिक आज चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के चुने गए सभी 31 विधायक मौजूद रहेंगे। आज होने वाली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शैलजा और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अपने सभी 90 उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेगी। ये बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस बैठक में हारे हुए सभी उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री इस बैठक का नेतृत्व करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा बैठक की अध्यक्षता करेंगी। आपको बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार संतोषजनक रहा। पार्टी 90 में से 31 सीट जीतने में सफल रही है। जबकि 2014 में कांग्रेस 15 सीटें जीतने में सफल रही थी।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
