Hartalika Teej Vrat 2022 Rules

Hartalika Teej 2022: कब है हरतालिका तीज व्रत? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej Vrat 2022 Date, Puja Niyam: हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat 2022) देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस साल 31 जुलाई के दिन हरतालिका तीज (Hartalika Teej) मनाई जाएगी। हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2022) को तीजा के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत निराहार और निर्जल रहकर पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। यह व्रत एक बार शुरू कर देने पर इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है एवं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Vrat Shubh Muhurt)

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat) की पूजा 31 जुलाई को प्रातः 6:30 से 8:33 के मध्य करना उत्तम है।
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat ) की प्रदोष पूजा के लिए सायंकाल 6:33 से रात्रि 8:51 तक शुभ मुहूर्त है।
व्रत रखने के नियम (Hartalika Teej Vrat Rules)

जो महिलाएं पहली बार हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत रखने की सोच रही हैं. वह एक बार यह व्रत शुरु करती हैं तो बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।
अगर हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म हो जाए तो उन महिलाओं को दूर से ही भगवान की कथा सुननी चाहिए. भगवान को नहीं छूना चाहिए।
हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के दिन महिलाएं रात्रि में जागरण करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत में रात में सो जाता है।वह अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1