IPL में बड़ा ट्रेड! SRH का 8 करोड़ वाला खिलाड़ी अब गुजरात टाइटंस में जाएगा

आईपीएल 2027 से पहले टीमों के बीच ट्रेड को लेकर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का साथ छोड़कर गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड करीब 4 करोड़ रुपये में हुआ है। खास बात यह है कि 2025 की नीलामी में SRH ने हर्षल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। ट्रेड के बाद हर्षल अपनी होम टीम गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे।

हर्षल पटेल को GT ने 4 करोड़ में खरीदा है
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हर्षल पटेल को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ट्रेड डील हुई है। गुजरात टाइटंस ने कैश डील के जरिए हर्षल को 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। खास बात यह है कि 2025 के मेगा ऑक्शन में SRH ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, यानी इस बार वह आधी कीमत में GT का हिस्सा बने हैं। ट्रेड के बाद गुजरात टाइटंस के ऑक्शन पर्स से 4 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे।

आईपीएल में अब तक 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं हर्षल
गुजरात टाइटंस हर्षल पटेल के आईपीएल करियर की पांचवीं टीम होगी। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रह चुके हैं। हर्षल के करियर के सबसे बेहतरीन सीजन 2021 और 2024 रहे हैं। 2021 में RCB की ओर से खेलते हुए उन्होंने 32 विकेट झटके थे, जबकि 2024 में PBKS के लिए 24 विकेट अपने नाम किए। दोनों ही सीजन में हर्षल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था।

IPL 2026 में हर्षल को नहीं मिले ज्यादा मौके
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 के मेगा ऑक्शन में हर्षल पटेल पर 8 करोड़ रुपये का दांव लगाया था। उस सीजन हर्षल ने 13 मुकाबलों में 16 विकेट अपने नाम किए, हालांकि उनकी इकॉनमी 9.80 रही। इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिले। SRH ने युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को तरजीह दी। हर्षल ने 2026 में सिर्फ 5 मैच खेले और इस दौरान एक भी विकेट नहीं ले सके। उन्होंने 10.82 की इकॉनमी से रन खर्च किए।

2024 ऑक्शन में भी GT ने हर्षल के लिए लगाई थी बोली
36 साल के होने जा रहे हर्षल पटेल अब अपनी घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे। अहमदाबाद में जन्मे हर्षल कुछ साल पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए गुजरात चले गए थे। GT के पेस अटैक में अब वह कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाजों के साथ नजर आएंगे।

हर्षल को टीम में शामिल करने की कोशिश गुजरात टाइटंस पहले भी कर चुकी है। 2024 की नीलामी में GT ने उनके लिए 10.5 करोड़ रुपये तक बोली लगाई थी, लेकिन बाद में पीछे हट गई और पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके बाद 2025 के मेगा ऑक्शन में भी गुजरात ने हर्षल के लिए 6.5 करोड़ रुपये तक बोली लगाई थी, लेकिन तब भी उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1