Hanuman Ji’s Favorite Zodiacs Signs: ‘सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना…’ हनुमान जी की कृपा जिस भी व्यक्ति पर रहती है उसे जीवन में कभी किसी चीज का भय नहीं रहता है। संकटमोचन अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट पल भर में दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से 4 राशियां ऐसी हैं जिनपर हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। तो आइए आज जानते हैं कि हनुमान की प्रिय राशियां कौनसी हैं।
- मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इस ग्रह के कारण देव हनुमान जी माने जाते हैं, इसलिए मेष राशि पर उनकी विशेष कृपा रहती है। बजरंगबली की कृपा से इस राशि के जातकों के हर कार्य बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाते हैं। इनमें साहस की कभी कमी नहीं होती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है और कभी भी धन से जुड़ी दिक्कतें नहीं आती हैं। - सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के लोगों पर संकटमोचन की कृपा से दुर्घटनाओं और बड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। है। हनुमान जी इनके आत्मविश्वास को बनाए रखते हैं और इन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाते हैं। बजरंगबली की कृपा से घर में सदैव सुख-समृद्धि, शांति और संपन्नता बनी रहती है। - वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह है। इन पर आने वाले बड़े से बड़े संकट को हनुमान जी हर लेते हैं। जीवन में आने वाली सारी बाधाएं बजरंगबली दूर कर देते हैं। वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी की नियमित रूप से पूजा जरूर करें। ऐसा करने से उन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। हनुमान जी की कृपा दृष्टि से इन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। - कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी की खास कृपा रहती है। इस राशि वालों पर बजरंगबली का सुरक्षा कवच हमेशा बना रहता है। इन्हें करियर और व्यापार में आने वाली परेशानियों से हनुमान जी हमेशा बाहर निकालते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का बुरा प्रभाव बहुत कम पड़ता है। इन पर हनुमान जी के साथ ही शनि देव की भी विशेष कृपा रहती है।

