गली बॉय बनी ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री, ‘अपना टाइम आएगा’


Normal 0 false false false EN-IN X-NONE HI फिल्म एक्टर फरहान अख्तर(Farhan Akthar) का बैनर और जोया अख्तर (Zoya Akthar) का डॉरेक्शन, साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की गजब की केमिस्ट्री, तो जाहिर सी बात है कि प्रोडक्ट बढ़िया ही निकलना था। जी हां, गली बॉय ने अब अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज करा ली है, 92वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की तरफ से ‘गली बॉय’ (Gully Boy) को ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री (Official Oscar Entry) के लिए चुना गया है।

इस बारे में फरहान अख्तर में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया, और फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू को बधाई दी है। 

फिल्म ‘गली बॉय’ कहानी है मुंबई की गरीब बस्ती में रहने वाला 22 साल के लड़के मुराद की, गजब का हुनर है उसमें रैपिंग का, और आंखों में हैं ढ़ेर सारे सपने कुछ कर गुजरने के।

गली बॉय की 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के ऐलान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है, डॉरेक्टर करण जौहर(Karan Johar) ने ट्विटर पर लिखा है, ”मेरी फेवरेट फिल्म ‘गली बॉय’ भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए एंट्री कर चुकी हैl जोया अख्तर मेरी पसंदीदा भारतीय फिल्ममेकर है.”

इसके अलावा भी कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म के लिए बधाई संदेश दे रहें हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1