Oil Crisis

अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! होर्मुज स्ट्रेट को पार कर धड़धड़ाते हुए निकला तेल टैंकर

पश्चिमी एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है. एक और भारतीय टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुका है. मेरिटाइम ट्रांसपोर्ट पर नजर रखने वाली कई वेबसाइटों ने यह जानकारी दी है. ‘निसोस केरोस’ नाम का यह जहाज विशाखापत्तनम जा रहा है. इसके 3 जून तक वहां पहुंचने की उम्मीद है.

21 मई को शारजहा से हुआ था रवाना

मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह जहाज 21 मई को शारजाह से रवाना हुआ था. शुक्रवार सुबह 6 बजे भारतीय समय के अनुसार इसे भारत के पश्चिमी तट के पास उत्तरी अरब सागर में देखा गया. जहाजों की जानकारी रखने वाली संस्था ऑकविसर के मुताबिक, ‘विशाखापत्तनम की ओर आ रहे जहाज निसोस केरोस’ का मालिक अरेथुसा शिपिंग कॉरपोरेशन है. इसका संचालन किक्लेड्स मैरीटाइम कॉरपोरेशन कर रही है. यह जहाज 333 मीटर लंबा है.

ईरान की न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 24 घंटों में 23 कॉमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन दी, जिनमें तेल टैंकर और कंटेनर जहाज शामिल हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी सेना के मुताबिक, सभी जहाजों की आवाजाही आईआरजीसी अधिकारियों के साथ औपचारिक तालमेल के बाद हुई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि होर्मुज से गुजरने के लिए जहाजों को कोई टोल देना पड़ा या नहीं. ईरान पहले ही कह चुका है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए टोल ले सकता है.

मेरिटाइम ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनाई एजेंसी

इसी महीने ईरान ने समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ नाम की एजेंसी बनाने की घोषणा की थी. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने के लिए टोल वसूलने को अवैध बताया है. अमेरिका ने ईरान से मांग की है कि वह स्ट्रेट में स्वतंत्र आवाजाही बहाल करे.

यूएस-इजरायल से जंग के बीच बिछाईं माइंस

फरवरी में अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बमबारी करने के बाद ईरान ने इस मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं और जहाजों पर हमले किए थे.होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र आवाजाही बहाल करना ईरान युद्ध खत्म करने की बातचीत में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है.

ट्रंप ने दी होर्मुज खुला रखने की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा, ‘होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा.’ ईरान की कार्रवाई से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत गैस और तेल सप्लाई प्रभावित हुई है जो इसी रास्ते से गुजरती है. इससे वैश्विक ऊर्जा और आर्थिक संकट गहरा गया है. बुधवार (27 मई) को अचानक ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ओमान ने ईरान के साथ होर्मुज से गुजरने पर टोल वसूलने को लेकर कोई समझौता किया तो अमेरिका ओमान पर हमला कर सकता है. ओमान, ईरान के सामने स्ट्रेट के दूसरी ओर स्थित है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1