सरकार ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच का गैप बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते किया

केंद्र सरकार ने अब कहा कि है कि अगर किसी को कोरोना संक्रमण हुआ है तो ठीक होने के 6 महीने बाद वह वैक्सीन की डोज ले सकते हैं। हालांकि पहले एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया था कि कोविड से रिकवर होने के 6 से 8 हफ्तों के बीच वैक्सीन ली जा सकती है। कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का गैप भी 6 से 8 हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकर समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि एनटीएजीआई में इस पर चर्चा हुई कि कोरोना संक्रमित होने के कितने वक्त बाद वैक्सीन ली जा सकती है। साइंटिस्ट का भी यह मानना है कि एक बार अगर संक्रमण हो जाए तो शरीर में एंटीबॉडी रहती है यानी प्रोटेक्शन रहता है। यह बातें अब और क्लियर होती जा रही हैं। पहले लंबे पीरियड का फॉलोअप नहीं था लेकिन अब साफ है कि 6 महीने का प्रोटेक्शन होता है। ऐसा डेटा आया है, देश के बाहर से भी डेटा आया है और इसी आधार पर यह कहा गया कि रिकवर होने के 6 महीने बाद टीका लगाएं। यह साइंटिफिक प्रक्रिया है, जैसे-जैसे जानकारी आती जा रही है उसी हिसाब से हम आगे बढ़ रहे हैं। यह सरकार का फैसला नहीं है, यह वैज्ञानिकों का फैसला है।

इसी तरह साइंटिफिक डेटा के आधार पर कोविशील्ड की दो डोज के बीच का गैप बढ़ाया गया है। डॉ. पॉल ने कहा कि पहले दो डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते का गैप रखने को कहा गया, यह उस वक्त के डेटा के हिसाब से था। फिर देखा गया कि गैप बढ़ाते हैं तो उसका ज्यादा फायदा होगा। यूके ने गैप बढ़ाकर 12 हफ्ते कर दिए, डब्लूएचओ ने भी यही कहा। हालांकि कई देशों ने ऐसा नहीं किया। हमारे वैज्ञानिकों की तकनीकी कमिटी ने कहा कि अगर गैप बढ़ाते हैं तो इंफेक्शन तेजी से फैलने का खतरा है। इसलिए इसे ज्यादा न बढ़ाकर 6 से 8 हफ्तों का गैप किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार इसका रिव्यू होता रहता है। अब हमारे पास यूके का रियल लाइफ एक्सपीरियंस भी है। पहले जो बात हो रही थी वह स्टडी के आधार पर थी। लेकिन अब रियल लाइफ एक्सपीरियंस के आधार पर दो वैक्सीन के बीच का गैप 12 से 16 हफ्ते करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि साइंटिफिक कम्युनिटी पर भरोसा रखें।

इस सवाल पर कि क्या वैज्ञानिक इससे अंजान थे कि कोरोना की दूसरी लहर आएगी? डॉ. पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आएगी, यह बार बार बताया गया हालांकि दूसरे शब्दों में, क्योंकि पैनिक नहीं फैलाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को प्रधानमंत्री भी देश को उभरती दूसरी लहर के बारे में बताया था, बिना पैनिक किए। डॉ. पॉल ने कहा कि पीक का साइज क्या होगा इसका कोई अनुमान नहीं लगा पाएगा। लेकिन पीक आएगा और फिर वायरस आएगा इसका पता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1