दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट फिर से चालू करने का आदेश दे दिया है. यह आदेश पार्टी से जुड़े अभिजीत दिपके की याचिका पर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अकाउंट इसलिए ब्लॉक किया गया था क्योंकि उसकी पोस्ट से NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों में भ्रम और अफरा-तफरी फैल सकती थी. हाई कोर्ट ने कहा कि अब NEET परीक्षा खत्म हो चुकी है, इसलिए सरकार की यह चिंता अब लागू नहीं होती. इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका मंजूर करते हुए एक्स अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश दे दिया.
कोर्ट ने सीजेपी के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश रद्द किया और कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाए गए ऐसे प्रतिबंधों की कानूनी कसौटी पर जांच होनी जरूरी है.
CJP के फॉलोअर्स की संख्या BJP-कांग्रेस से भी ज्यादा थी
CJI सूर्यकांत के बयान के बाद से चर्चा में आए ‘कॉकरोच’ और फिर बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने कुछ ही समय में लाखों फॉलोअर्स इकट्ठा कर लिए थे. अकाउंट बनने के पांच दिन के अंदर ही CJP के इंस्टाग्राम पर 1.35 करोड़ लोगों ने फॉलो आ गए थे. मौजूदा समय में इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ 19 लाख फॉलोअर्स हैं.
बड़ी बात यह रही कि सीजेपी के एक्स अकाउंट की ग्रोथ को लेकर खूब चर्चा हुई थी. इस अकाउंट की शुरुआत एक तरीके से व्यंग्य के तौर पर की गई थी. इसे शुरुआतमें मीम प्लेटफॉर्म माना जा रहा था, लेकिन समय के साथ इस लोगों का इतना सपोर्ट मिला कि यह आंदोलन में तब्दील हो गया. सिस्टम पर कटाक्ष और फिर सड़कों पर आंदोलन हुए और केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ आवाज उठाई गई.

