Corona Vaccine

पीएम मोदी ने वैक्सीन के संबंध में क्या कहा, जानिए 10 बड़ी बातें …

कोरोना Vaccine को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। PM मोदी ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि भारत को अगले ही कुछ हफ्तों में Vaccine मिल सकती है, देश के वैज्ञानिक बड़ी सफलता के करीब हैं। अपने संबोधन में PM मोदी ने Vaccine की कीमत, उसके वितरण और राज्यों के साथ समन्वय पर खुलकर बात की। सर्वदलीय बैठक में करीब 1 दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

  1. भारत Vaccine बनाने के बेहद करीब है और देश के वैज्ञानिक काफी उत्सुक हैं। देश को अगले कुछ हफ्तों में ही वैक्सीन मिल सकती है।
  2. देश में कुल 8 Vaccine पर ट्रायल चल रहा है, क्योंकि भारत में 3 Vaccine बन रही हैं जबकि दुनिया की कई Vaccine का प्रोडक्शन भी भारत में होना है।
  3. भारत ने एक खास सॉफ्टवेयर बनाया है, Co-WiN। जिसमें आम लोग Corona वैक्सीन से उपलब्ध स्टॉक और उससे जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
  4. एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया गया है। PM मोदी के मुताबिक, इस ग्रुप में केंद्र के लोग, राज्य सरकारों के लोग और एक्सपर्ट हैं। Corona वैक्सीन के वितरण पर यही ग्रुप सामूहिक रूप से निर्णय लेगा।
  5. कोरोना की Vaccine पहले बुजुर्गों, Corona वॉरियर्स, अधिक बीमार लोगों को दी जाएगी। वितरण के लिए एक नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत अलग-अलग चरण होंगे।
  6. वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसपर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे। कीमत पर फैसला लोगों को देखते हुए किया जाएगा और राज्य की इसमें सहभागिता होगी।
  7. वैक्सीन के वितरण को लेकर केंद्र और राज्य की टीम मिलकर काम करेंगी। भारत के पास Vaccine को बांटने की क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है।
  8. देश के हर कोने में Vaccine पहुंचाने के लिए कोल्ड चेन को मजबूत किया जाना है। केंद्र और राज्य मिलकर इसपर काम कर रहे हैं।
  9. भारत आज उन देशों में है, जहां हर रोज टेस्टिंग सबसे अधिक हो रही है। साथ ही रिकवरी रेट भी सबसे अधिक है और मौतों की संख्या कम हो रही है।
  10. Corona के खिलाफ लड़ाई में विकसित देशों को भी काफी मुश्किल हुई है लेकिन भारत ने एक राष्ट्र के तौर पर बेहतरीन काम किया है। राजनीतिक दलों को Vaccine वितरण से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1