Iran Us Peace Talk

Gold-Silver Rate: कम हुआ सोने चांदी का रेट, आज कितनी है 24 और 22 कैरेट की कीमत?

Gold-Silver Rate On May 29: आज देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने की पॉजिटिव खबरों से भू-राजनीतिक तनाव के कम होने की उम्मीदें हैं. दुनिया जब भी शांति की ओर बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित निवेश (सोने) से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाते हैं, जिससे मार्केट में तेजी आती है और डिमांड कम होने से कीमती धातुओं की कीमतें गिरती हैं.

आज कितनी है 24 और 22 कैरेट की कीमत?
आज 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 400-500 रुपये सस्ता हुआ है. इसी के साथ कीमत गिरकर अब 1,55,900-156,100 के दायरे में आ गई हैं.
22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज हल्की गिरावट आई है. इसी के साथ यह आज 1,42,800-1,43,050 के आसापास कारोबार कर रही है.
कीमतें गिरने की और वजहें
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली- यह भी आज कीमतें गिरने की एक और वजह है. COMEX पर सोना 2400 डॉलर के नीचे फिसल गया है. इसका असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी दिख रहा है.

डॉलर की मजबूती- अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने की वजह से निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर में लगा रहे हैं, जिससे सोने की डिमांड में कमी आई है.

मुनाफावसूली- पिछले कुछ महीनों से सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था, जिसके बाद अब बड़े निवेशक ऊंचे स्तरों पर बिक्री कर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं.

शादियों का सीजन खत्म- भारत में शादियों का सीजन भी अब लगभग खत्म होने की कगार पर है. इससे खरीदारों के बीच मांग घटी है.

शहरवार
सोने की कीमत
दिल्ली- 1,56,200

मुंबई- 1,56,050

कोलकाता- 1,56,050

चेन्नई- 1,58,170

चांदी की कीमत
आज चांदी की कीमतों में भी कल के मुकाबले मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चांदी आज प्रति 10 ग्राम लगभग 2850 से 2900 रुपये के बीच बिक रही है. वहीं प्रति किलो इसकी कीमत आज MCX पर लगभग 2,85,000 से 2,90,000 के बीच बनी हुई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1