Silver price

Gold Silver Price: एक ही दिन में चांदी ₹4000 उछली, सोने की चमक भी हुई तेज; जानें सर्राफा बाजार में क्या है आज का भाव?

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया का त्योहार करीब है और भारतीय सर्राफा बाजार में अभी से इसकी हलचल दिखने लगी है। सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। खासकर चांदी की कीमतों में आई उछाल ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है। एक ही दिन में चांदी की कीमतों में करीब 4000 रुपये का उछाल देखने को मिला है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी ₹3993 की भारी तेजी के साथ ₹2,55,735 प्रति किलो के स्तर तक जा पहुंची। वहीं, सोना भी करीब 861 रुपये महंगा होकर ₹1,54,809 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में क्या है आज का भाव?
गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, खुदरा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

24 कैरेट: ₹220 की तेजी के साथ ₹1,55,570 प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट: ₹200 की तेजी के साथ ₹1,42,600 प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट: ₹170 की तेजी के साथ ₹1,16,680 प्रति 10 ग्राम।
चांदी: खुदरा बाजार में चांदी ₹2,70,000 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में अक्षय तृतीया का उत्साह सबसे ज्यादा दिख रहा है। स्टॉकिस्ट की ताजा खरीदारी की वजह से बुधवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर ₹2.57 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल को छू गया।

अक्षय तृतीया का इम्पैक्ट
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में तेजी बनी हुई है। इसका मुख्य कारण घरेलू मांग है। श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के सीएमडी चेतन थडेश्वर के अनुसार, भले ही कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन ग्राहकों का इरादा मजबूत है। लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के और डिजाइनर आभूषणों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
ग्लोबल मार्केट में आज कीमती धातुओं में सुस्ती देखी गई। हाजिर सोना करीब 1 फीसदी गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, वहीं चांदी भी टूटकर 78.61 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालांकि, घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन और शादियों की मांग इस गिरावट पर भारी पड़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1