Gold Silver Price

सोने-चांदी में तेजी, एक झटके में ₹8677 तक बढ़े दाम

Gold Silver Price Hike: अमेरिका और ईरान समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार वह ईरान के साथ एक पेज वाले समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति के करीब पहुंच रहा है। इस समझौते का उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना और अधिक विस्तृत परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है। इस खबर का असर सोने चांदी पर साफ देखा गया। दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी देखी गई।

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 2,947 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका और ईरान के किसी समझौते के करीब पहुंचने के संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने के साथ सोने के दाम में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,947 रुपये यानी 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

8677 रुपये महंगी हुई चांदी
शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर MCX में 5 जून 2026 वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 2393.00 या 1.6 फीसदी बढ़कर 152146 रुपये (Gold Price on MCX) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, 3 जुलाई 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 8677 रुपये या 3.55% बढ़कर 252993 रुपये प्रति किलो (Silver Price on MCX) के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यानी अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के करीब पहुंचने वाली खबर से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सोने और चांदी की शुरुआत मजबूत रही। आज MCX पर गोल्ड कल के बंद भाव 14975 के मुकाबले बढ़त के साथ 152000 रुपये के स्तर पर खुला था। वहीं, चांदी कल के बंद भाव 244316 की अपेक्षा बढ़कर 249316 रुपये के स्तर पर खुली थी।

क्या बोले विशेषज्ञ?
विश्लेषकों का कहना है कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते को लेकर रिपोर्ट है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, “बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। इसकी मुख्य वजह डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आना है। साथ ही, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर भी बाजार में अटकलें जारी हैं।”

LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा- “सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, क्योंकि बाजारों ने उन रिपोर्टों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी कि US और ईरान संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से एक-पेज के समझौते के फ्रेमवर्क के करीब पहुंच रहे हैं। MCX सोना लगभग ₹3000 बढ़कर ₹152800 (+2%) पर पहुँच गया, जबकि COMEX सोना लगभग 3.45% बढ़कर $4710 के स्तर पर पहुंच गया। कोई भी नकारात्मक हैरानी या बातचीत में रुकावट सोने में तेज बिकवाली को ट्रिगर कर सकती है। जबकि एक सफल समझौता और लगातार संघर्ष-विराम COMEX सोने को $4800 की ओर और MCX सोने को ₹155000 और उससे ऊपर के स्तर तक ले जा सकता है।”

इंटरनेशनल मार्केट में कितनी है सोने-चांदी की कीमत?
ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर आई खबर से इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। Comex पर गोल्ड +2.70% या 123.40 डॉलर बढ़कर 4,691.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

लेकिन दिन के उच्चतम स्तर से 4734.60 डॉलर (Gold Rate on Comex) नीचे आया है। Comex पर गोल्ड 4,569.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला था। और यह 4,556.10 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक गया था।

कॉमेक्स पर चांदी 5.10% की तेजी 77.335 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है। यह 73.300 के स्तर पर ओपन हुई थी। और 78.335 डॉलर के उच्चतम और 73.050 डॉलर के निचले स्तर तक गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1