Gold Price today

सोने-चांदी के भाव धड़ाम! 20 नवंबर को सोना ₹4,400 से ज्यादा टूटा, जानें 22K और 24K के नए रेट

सोने और चांदी की कीमतों में 20 नवंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर जान लीजिए। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिला।

शुरुआती कारोबार में MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 3.94 फीसदी गिरकर 1 लाख 22 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी करीब 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई और यह 1 लाख 48 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास आ गई।

अब बात करते हैं सर्राफा बाजार में सोने के ताजा भाव की। 20 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार 830 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना 1 लाख 19 हजार 940 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख 30 हजार 680 रुपये रहा।

कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता, महंगाई के आंकड़े और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी बताई जा रही है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से रेट जरूर पता कर लें।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,25,720₹1,15,250₹94,330
मुंबई₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
कोलकाता₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
चेन्नई₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
बेंगलुरु₹1,25,570₹1,15,100₹94,180

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1