Global South part of Indian culture

ग्लोबल साउथ भारतीय संस्कृति का हिस्सा….UNGA प्रमुख ने भारत की G20 अध्यक्षता को सराहा

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (UNGA chief Ruchira Kamboj) ने कहा ग्लोबल साउथ के साथ हमारा जुड़ाव सिर्फ नीति का मामला नहीं हैयह हमारी संस्कृति और दर्शन के मूल में समाहित है। जी20 (G20) नई दिल्ली नेताओं की घोषणा ने साथी विकासशील देशों के व्यापक विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। ग्लोबल साउथ के साथ भारत का जुड़ाव नई दिल्ली की संस्कृति और दर्शन के मूल ताने-बाने में रचा-बसा है।
न्यूयॉर्क में कंबोज ने कहा, ‘जहां तक भारत का सवाल है, ग्लोबल साउथ के साथ हमारा जुड़ाव सिर्फ नीति का मामला नहीं है, यह हमारी संस्कृति और दर्शन के मूल में समाहित है। इस महीने की शुरुआत में, जी20 (G20) नई दिल्ली नेताओं की घोषणा ने साथी विकासशील देशों के व्यापक विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।’
कंबोज ने कहा कि भारत की विकास साझेदारियों में काफी विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष ने छह वर्षों में 56 विकासशील देशों में 75 परियोजनाओं का एक पोर्टफोलियो सफलतापूर्वक विकसित किया है। इस बीच कंबोज ने कहा, ‘हमारी विकास साझेदारी में भी काफी विस्तार हुआ है, जो विभिन्न क्षेत्रों में 78 देशों तक पहुंच गई है और हमने पिछले दशक में 600 परियोजनाएं शुरू की हैं जो हमारे दोस्तों के लिए हमारी सद्भावना के प्रमाण के रूप में खड़ी हैं।’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1