जानिए गंगा दशहरा पर स्नान का महत्व

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत भी इस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। 1 जून 2020 को Ganga Dussehra का पवित्र पर्व है। लेकिन इस सयम कोविड 19 के कारण पूरे देश में Lockdown की स्थिति बनी हुई है। एक जून से ही Lockdown 5.0 का अनलॉक भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। Lockdown में इस पवित्र दिन का लाभ कैसे उठाया जाए, यह प्रश्न लोगों के मन में भी आ रहा है। ऐसे में इस श्रेष्ठ दिन का लाभ उठाया जा सकता है. वो भी बहुत ही आसानी से।

Ganga Dussehra का पर्व हर साल जेष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। एक जून को पंचांग के अनुसार दशमी की तिथि है। इस दिन सोमवार है। जो इस दिन को और भी विशेष बनाता है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि गंगा दशहरा को गंगा स्नान करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं।

गंगा दशहरा की पूजा विधि
Lockdown में घर पर ही रहकर Ganga Dussehra की पूजा कर सकते हैं। इसके लिए सुबह उठकर सूर्य दर्शन दर्शन कर स्नान करें। स्नान करने से पूर्व जल में गंगा जल की कुछ बूंदें जरुर मिला लें। गंगा जल मिलकर ही स्नान करना चाहिए। स्नान करते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से गंगा स्नान जैसा ही लाभ प्राप्त होता है-

” गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु। “

गंगा दशहरा का दान
स्नान के साथ साथ Ganga Dussehra पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन किए गए दान का कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। जिन लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा, समस्या या फिर परेशानी बनी हुई है तो इस दिन दान करने से छुटकारा मिलता है। इस दिन जरुरत मंदों को भोजन, अन्न और वस्त्रों का दान कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1