Ganesh Jayanti 2023

Ganesh Jayanti 2023: जानें गणेश जयंती 2023 की स​ही तारीख,भूलवश भी न देखें चंद्रमा

Ganesh Jayanti 2023: शिव पार्वती नंदन गणेश जी का जन्म माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इस वजह से हर साल माघ शुक्ल चतुर्थी या माघ विनायक चतुर्थी को गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) मनाई जाती है। इस साल गणेश जयंती 24 जनवरी को है या फिर 25 जनवरी को? श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी का कहना है कि गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) की ति​थि 24 जनवरी को दोपहर से शुरु हो रही है और 25 जनवरी को दोपहर में खत्म हो रही है, इस वजह से लोग गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका है उदयातिथि की मान्यता।

गणेश जयंती 2023 की स​ही तारीख
पंचांग या हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि 24 जनवरी को दोपहर 03:22 बजे से लेकर 25 जनवरी को दोपहर 12:34 बजे तक है। अब सूर्योदय के समय चतुर्थी तिथि 25 जनवरी को है. इस वजह से गणेश जयंती 25 जनवरी को मनाई जाएगी।

गणेश जयंती पर बना है राज पंचक और रवि योग
इस साल गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के दिन राज पंचक लगा है. राज पंचक में धन, संपत्ति, सरकारी कार्यों को करने से सफलता प्राप्त होती है। राज पंचक शुभ फल प्रदान करने वाला समय है। जिस पंचक का प्रारंभ सोमवार से होता है, वह राज पंचक कहलाता है।

गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के अवसर पर रवि योग बना है. रवि योग अमंगल को दूर करने वाला और शुभता प्रदान करने वाला है। इस दिन सुबह 07:13 बजे से रात 08:05 बजे तक रवि योग है। रवि योग और परिघ योग में गणेश जयंती की पूजा होगी।

गणेश जयंती पूजा मुहूर्त 2023
गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) को गणपति बप्पा की आराधना के लिए शुभ समय सुबह 11:29 बजे से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक है। विनायक चतुर्थी की पूजा हमेशा दिन में करते हैं क्योंकि इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन वर्जित होता है।

गणेश जयंती पर चंद्र दर्शन से लगेगा कलंक
जो लोग गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) या विनायक चतुर्थी को चंद्रमा को देखते हैं, उन पर गलत कलंक लगता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी चौथ का चांद देखा था तो उन पर मणि चोरी करने का आरोप लगा था। इस वजह से ​शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का चांद नहीं देखते हैं और सुबह में ही गणपति की पूजा कर लेते हैं।

गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के दिन चंद्रोदय सुबह 09:54 बजे ही हो जाएगा. शुक्ल पक्ष में चंद्रोदय जल्दी होता है। गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) पर गणपति बप्पा को प्रसन्न करके आप अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1