Ganesh Chaturthi 2021

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश जी की पूजा से इन ग्रहों की अशुभता होती है दूर

Ganesh Chaturthi 2021: भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक Ganesh Mahotsav चलता है जिसे Ganesh Chaturthi के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष Ganesh Chaturthi पर्व की शुरुआत 10 सितंबर 2021 के दिन से हो रही है। हिंदू धर्म में Lord Ganesha को प्रथम पूजनीय का दर्जा प्राप्त है, अर्थात किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है और इसके बाद ही काम शुरू किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और होने वाला काम बिना किसी अमंगल के पूरा होता है और साथ ही गणेश भगवान की पूजा से व्यक्ति को किसी भी तरह के रोग, आर्थिक समस्या, नौकरी, मकान, व्यवसाय, संतान से संबंधित समस्याओं का हल भी मिल जाता है।


यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव हो या केतु ग्रह का अशुभ प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्तियों को विशेषतौर पर भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया गया है क्योंकि, गणेश भगवान की पूजा मात्र से इन दोनों ही ग्रहों की अशुभता दूर की जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव के चलते व्यक्ति को धन, व्यापार, करियर, शिक्षा आदि क्षेत्रों में नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

णेश चतुर्थी राशिनुसार पूजा

मेष राशि
गणेश भगवान की पूजा में लड्डू जरूर शामिल करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग गणेश भगवान को मोदक चढ़ाएं। इससे आपके जीवन की तमाम परेशानियां और चिंताओं का अंत होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक गणेश भगवान को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं। इससे आपका भाग्य बुलंद होगा और किस्मत के दरवाजे खुलेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक गणेश स्थापना के दौरान भगवान गणेश को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर लाल रंग के फूल भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके शत्रुओं का नाश होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक भगवान गणेश को पान और सुपारी चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातक भगवान गणेश को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से पारिवारिक क्लेश से छुटकारा मिलेगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करें। ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के लोग भगवान गणेश को पीले रंग के फूल वस्त्र और पीले रंग की ही मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी और आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातक भगवान गणेश को नीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों से आपका बचाव होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश को सूखे मेवे का भोग लगाएं।ऐसा करने से आपके घर में बरकत होगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातक गणेश भगवान को पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1