आसमान में ग्रहों का चल रहा खेल, जानिए क्‍या होगा

आकाश में इन दिनों ग्रहों में खास संयोजन है। श्रावण के पावन महीने में मुख्‍य 6 ग्रह आसमान में दृश्‍यमान रहेंगे। यह सभी अलग-अलग राशियों में दिखाई देंगे। 6 प्रमुख ग्रहों का एक महीने तक दृश्‍यमान होने को ज्‍योतिष की दृष्‍टि से बेहद ही खास माना जा रहा है। ज्‍योतिषविद पं.राकेश शर्मा के अनुसार शाम को सूर्यास्‍त के बाद पूर्व क्षितिज पर धनु राशि में बृहस्‍पति उदय हो रहे हैं।

इसके एक राशि के अंतराल पर क्रमश:शनि, चंद्र, मंगल एवं शुक्र उदय होकर पूरी रात आकाश मंडल में शोभायमान रहेंगे। खास बात यह है कि ये सभी ग्रह बिना किसी दूरबीन के आसमान में देखे जा सकते हैं। प्रात: सूर्य उदय होंगे। यानी इस पक्ष छह ग्रह उदित रहेंगे। राकेश शर्मा के अनुसार बुध अधिकतर सूर्य के पास ही रहते हैं, लेकिन यह दिखाई नहीं देंगे। ऐसी खगोलीय घटना वर्षों बाद होती है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार जब सब ग्रह उदित रहते हैं तो विश्‍व में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है। रोग एवं दरिद्रता का विनाश होता है। भारत की स्‍वतंत्र काल की कुंडली के अनुसार देश का विश्‍व में वर्चस्‍व बढ़ेगा। भारत अपनी सीमाओं में बढ़ोतरी कर सकता है। शत्रु देश भारत की उन्‍नति पर हतप्रभ रह जाएंगे।

पं.राकेश शर्मा के अनुसार धनु राशि का गुरू, मकर राशि में शनि और वृष राशि में शुक्र ये ग्रह अपनी स्‍वराशि में परमशुभकारी हैं। मंगल एवं सूर्य अपनी मित्र राशि में तथा बुध अपनी राशि में शुभ है। ग्रहों का यह योग वर्तमान में जारी कोरोना महामारी के प्रकोप में कमी का भी इशारा कर रहा है। उम्‍मीद है कि जल्‍द ही कोरोना संक्रमण में कमी के संकेत मिलने लगेंगे। साल के अंत तक कोरोना की विदाई हो सकती है। वैक्‍सीन को लेकर भी जल्‍द ही कोई अच्‍छी खबर मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार भी धीरे-धीरे होते रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1