Volodymyr Zelenskyy

G7 Summit Viral Video: G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं इटली की पीएम? VIDEO हुआ वायरल

फ्रांस के डोविल-ले-बैंस शहर में जी7 शिखर सम्मेलन हो रहा है. G7 समूह में दुनिया की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं एक साथ हैं, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं. यूरोपीय संघ भी इस समूह का सदस्य है. इस दौरान दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने एक मंच पर मुलाकात की. सम्मेलन में शामिल नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अभिवादन के दौरान जेलेंस्की ने मेलोनी के होठों को किस करने की कोशिश की, जिससे वह कुछ पल के लिए असहज नजर आईं, हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुरानी मुलाकात चर्चा में

यह पहली बार नहीं है, जब जियोर्जिया मेलोनी की किसी अंतरराष्ट्रीय मुलाकात का वीडियो चर्चा में आया हो. इससे पहले पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक बड़े कूटनीतिक सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मेलोनी की मुलाकात भी सुर्खियों में रही थी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित उस सम्मेलन में करीब 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना था. इस दौरान मैक्रों ने मेलोनी का स्वागत गले मिलकर और पारंपरिक ‘चीक-टू-चीक किस’ के साथ किया था. उस समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

वीडियो पर प्रतिक्रियाएं

G7 में जेलेंस्की और मेलोनी के वीडियो का रिएक्शन वायरल हो रहा है. मेलोनी इस क्लिप में थोड़ी चौंकी हुई और असहज दिखाई दे रही हैं. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि यह हाल के वर्षों में दो वैश्विक नेताओं के बीच सबसे असहज मुलाकातों में से एक लगती है. दूसरे यूजर ने कहा था कि जी7 से जुड़े हालिया मतभेदों के बाद दोनों नेताओं के बीच की दूरी और तनाव इस वीडियो में साफ दिखाई देता है.

अभिवादन पर अटकलें
कूटनीतिक कार्यक्रमों में इस तरह के पारंपरिक अभिवादन आम माने जाते हैं. इसके बावजूद, दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं और लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से समझने और उन पर कमेंट कर रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1