वन पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 नवंबर को आएंगे रांची

वन पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 नवंबर की सुबह 10:30 बजे सेवा विमान से रांची आयेंगे, यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि रांची पहुंचकर प्रकाश जावेड़कर 11 बजे अपराह्न हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रवक्तागणों के साथ बैठक करेंगे, तत्पश्चात 12:15 अपराह्न को अरगोड़ा स्थित भाजपा मीडिया सेंटर का उद्धघाटन एवं प्रेसवार्ता करेंगे तथा मीडिया बंधुओं से अनौपचारिक भेंट करेंगे।

शिवपूजन पाठक ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय प्रवक्ता जे वी एल नरसिम्हा एवं राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख भी भाग लेंगे तथा भाग लेने के पश्चात 4 बजे अपराह्न में सेवा विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1