साथ दें, साथ चलें, नयी झारखंड की राह चलें : हेमंत सोरेन

राज्य विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने आम मतदाताओं से आशीर्वाद की कामना की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है।

सोसल मीडिया में जारी इस वीडियो के जरिये महागंठबंधन को भारी मतों से जीताने और भाजपा की राजग गंठबंधन सरकार को हटाने की अपील की गयी है।

उन्होंने झारखंड की जनता से महागंठबंधन को साथ दें, साथ चलें, नयी झारखंड की राह पर चलने का नारा दिया है। राज्य में रह रहे सरकारी कर्मचारी, अनुबंध कर्मचारी, बुजूर्ग, युवा, महिला, पुरुष सभी महागंठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।

इससे ही राज्य में रघुवर दास की दमनकारी सरकार से लोगों को निजात मिल पायेगा। उन्होंने कहा है कि महागंठबंधन के नेताओं ने कई वायदे आम जनता से किये हैं।

इसे अवश्य पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब मतदाताओं की बारी है। इसलिए विपक्ष के गंठबंधन के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।

आनेवाले दिनों में राजनीतिक जंग होनेवाली है, इसमें सभी का साथ आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1