Minneapolis

फ्लायड के परिवार को 196 करोड़ देगा मिनीपोलिस प्रशासन,जानिए पूरा मामला

मिनीपोलिस शहर का प्रशासन अश्वेत युवक जार्ज फ्लायड के परिवार को मुकदमा सुलझाने के बदले 2.70 करोड़ डालर (लगभग 196 करोड़ रुपये) देने पर सहमत हो गया है। पुलिस हिरासत में मौत को लेकर फ्लायड के परिवार ने यह मुकदमा किया था।

Floyd के परिवार के वकील बेन क्रंप ने कहा कि Minneapolis नगर परिषद इस मामले में मुआवजा देने पर सहमत हो गया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 25 मई को पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शाविन ने फ्लायड का गला लगभग 9 मिनट तक अपने घुटनों से दबाए रखा था। इसके चलते फ्लायड की मौत हो गई। डेरेक शाविन श्वेत अधिकारी थे।

बता दें कि इस घटना के विरोध में Minneapolis और अमेरिका के अन्य इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इससे नस्ली न्याय व्यवस्था पर राष्ट्रव्यापी बहस शुरू हो गई। Floyd के परिवार ने जुलाई में नगर प्रशासन, शाविन और 3 अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1