Rajiv Ratan Awas Yojna

दिल्ली में बड़ा हादसा: राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट गिरने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के बवाना (Bawana) में राजीव रतन आवास योजना (Rajiv Ratan Awas Yojna) के तहत बने फ्लैट गिरे बिल्डिंग गिरने के हादसे में चार लोगों की मौत (4 People Drowned) हो गई है। अभी भी सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिन चार की मौत हुई है उनमें रुकैया खातून, शहजाद, एक 12 साल की लड़की अफरीन और दानिश शामिल हैं। इसके साथ ही 2 घायल भी हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों के नाम फातिमा और शहनाज है।

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में राजीव रतन आवास योजना (Rajiv Ratan Awas Yojna) के तहत बने फ्लैट गिरे। 10 से 15 फ्लैट अचानक धराशाई हो गए, जिनमें कई लोग 2 से 3 लोग अभी भी दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इन फ्लैट्स को अभी तक आवंटित नहीं किया गया था, यहां पर कुछ लोग मवेशी चराने के लिए आए हुए थे। अचानक से कुछ मवेशी और इंसान इस बिल्डिंग के नीचे दब गए, जिन्हें निकालने का काम लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद 2:45 बजे नरेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग ढह गई है, जिसमें 4-5 लोग और बच्चों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। थाना नरेला पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर गिरे फ्लैट्स राजीव रतन आवास का हिस्सा हैं, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं। पुलिस द्वारा तीन JCB और एक Hydra और दो एंबुलेंस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम ने दो महिलाओं को सुरक्षित बचाया
रेस्क्यू की गई दो महिलाओं फातिमा पुत्री जुबेर, निवासी E-220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज पुत्री कलाम खान, निवासी बी-989 जेजे कॉलोनी बवाना को इलाज के लिए पूठ खुर्द स्थित एमवी अस्पताल में भेजा गया है। हालांकि, एक अन्य महिला रुकैया खातून, निवासी-2220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज (9 साल) पुत्री अफरीना और 2-3 अन्य लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दोनों महिलाएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

डीसीपी आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बृजेंद्र यादव ने बताया कि बवाना की जे.जे. कॉलोनी में एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। 6 लोगों में से 3 को निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।

ऐसा की एक हादसा गुरुवार रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी देखने को मिला था, जहां एक पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। वहां पर अब भी राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं. हरियाणा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1