Manipur Politics

बड़ी खबर:कांग्रेस से इस्‍तीफा देने वाले मण‍िपुर के 5 विधायक बीजेपी में शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज मणिपुर के 5 विधायक BJP में शामिल हो गए। इसके बाद सभी विधायकों ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।

मणिपुर में इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आसानी से विश्वासमत हासिल कर लिया था। तब कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे। इन विधायकों ने कांग्रेस के साथ-साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सोमवार को इन बागी विधायकों को लेकर दिल्‍ली के लिए रवाना हुए थे। उन्‍होंने मंगलवार को नई दिल्‍ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। कांग्रेस के मौजूदा विधायक और सिंह के रिश्तेदार आर के इमो सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। BJP अध्‍यक्ष नड्डा से मुलाकात के बाद एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि आज मेरी BJP अध्यक्ष नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात हुई। मैंने मणिपुर के राजनीतिक घटनाक्रमों से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्षजी ने विधानसभा में विश्वासमत जीतने के लिए सरकार को बधाई भी दी है।


उल्‍लेखनीय है कि मणिपुर में BJP नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीता था। सदन में गठबंधन सरकार के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत 29 सदस्यों का संख्या बल था जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के 24 विधायक थे। इन विधायकों में से 8 ने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया था। वैसे भी बीरेन सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन कांग्रेस के 8 विधायकों के नदारद रहने से उनका रास्ता और आसान हो गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1