धर्म कर्म के लिए मार्च का महीना बहुत ही खास है। मार्च में ही होली का त्यौहार भी है। 3 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त मार्च माह में कई त्यौहार और व्रत भी हैं।
- 6 मार्च को इस दिन आमला की एकादशी है। यह एकादशी शुक्रवार के दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से मनोकामना पूर्ण होती है।
- 9 मार्च को इस दिन छोटी होली का त्यौहार है। इस बार छोटी होली सोमवार को है। इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है। इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा भी है।
- 10 मार्च को पूरे देश में इस दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस होली पर रंग खेला जाता है। इस बार होली का पर्व मंगलवार को है।
- 14 मार्च को मीन संक्रांति शनिवार को है।
- 16 मार्च को शीतला अष्टमी का त्यौहार है। सोमवार को शीतला अष्टमी है इस दिन बसोड़ा भी है। इस दिन माता शीतला की पूजा करते हैं।
- 19 मार्च को पापमोचनी एकादशी इस बार गुरुवार को है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते है।
- 25 मार्च को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होंगे। बुधवार को इसकी शुरूआत होगी इस दिन गुडी पडवा भी है।
- 27 मार्च को गौरी पूजा और गणगौर है।
- 30 मार्च को यमुना छठ सोमवार को है। इस दिन पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।