सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 86 वां जन्मदिन

बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन आशा भोसले आज 86 साल की हो गई हैं। ‘गोल्डन आशा’ के नाम से मशहूर आशा भोसले अब तक 16 हजार से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं। आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। उन्हें शायद कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी आवाज को एक दिन सारी दुनिया सलाम करेगी।

आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को c में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। वैसे तो आपने आशा ताई के कई सारे नगमें सुने होंगे लेकिन आज उनके जन्मदिन पर उनके गाए हुए कुछ नगमों में से उनके चुनिंदा नगमों को लेकर आए हैं, जो आज भी लोगों के जुबान पर रहता है।

लेके पहला पहला प्यार( 1956 – फिल्म सीआईडी )
अभी न जाओ छोड़कर( 1961 – आई फिल्म हम दोनों )
उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी( 1957 – फिल्म नया दौर)
कजरा मोहब्बत वाला(1968- फिल्म किस्मत)
दो लफ्जों की है दिल की कहानी(1979-फिल्म- द ग्रेट गैम्बलर )
इन आंखों की मस्ती के(1981-फिल्म उमराव जान)
दिल चीज क्या है मेरी(1981-फिल्म उमराव जान)
अजनबी मुझको इतना बता( 1998 – फिल्म प्यार तो होना ही था)
राधा कैसे न जले(2001 – फिल्म लगान )
ये लड़का हाय अल्लाह
छोड़ दो आंचल…
मैं चली…।मैं चली
जवानी जानेमन
दम मरो दम
पिया तू अब तो आजा
ओ मेरे सोना रे
आइए मेहरबान
रात अकेली है

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1