COMMENTS ON AKHILESH

बाप मंत्री और बेटा सांसद बनना चाहता था, ओम प्रकाश राजभर पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले-ब्लैकमेलरों की दुकान बंद होगी

CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बाप मंत्री था, बेटा को सांसद बनाना चाहता था और दूसरे बेटे को एमएलसी बनाना चाहता था। समाज की रहनुमाई के नाम पर यह ब्लैकमेलिंग का धंधा बंद करना होगा। ये दुकाने बंद होंगी। CM ने नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा ओम प्रकाश राजभर की तरफ था। कुछ लोग अनुयायी बन रहे हैं गौरी और गजनी के और वोट मांगेंगे महाराजा सुहेलदेव के नाम पर।

CM रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में BJP पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में राजभर समाज से दो मंत्री थे। बहराइच में स्मारक बनाने की बात आई तो एक मंत्री ने विरोध किया था। वहां जो स्मारक बनाया जा रहा है वह देश व दुनिया देखेगी। दरअसल, ओम प्रकाश राजभर के कुछ दिनों पहले AIMIM के सांसद असद्दुदीन ओवैसी के साथ बहराइच में गाजी की मजार पर मत्था टेका था। इसे लेकर विवाद हो गया था। ओम प्रकाश राजभर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल से हटा दिए गए थे।

CM ने कहा कि यह जातिवाद से जुड़ा सम्मेलन नहीं है। लोग यहां सामाजिक चेतना के लिए आए हैं। अपने इतिहास पर गौरव करने वाला समाज और अपने मित्र व शत्रु की पहचान करने वाला यशस्वी बनता है। जो यह नहीं करता उसके सामने पहचान का संकट होता है। महाराजा सुहेलदेव का पराक्रम ऐसा था कि 150 साल तक कोई विदेशी भारत की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर सका, लेकिन बाद के एक हजार सालों में उन्हें भुला दिया गया। च में गजनी की मजार पर जाने के बाद यह विवाद हो गया था।

CM ने कहा कि देश व प्रदेश में करीब 55 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में सपा की सरकार भी चार बार थी। इन्होंने सुहेलदेव के नाम पर कुछ नहीं किया जबकि इस देश में नेहरू परिवार के नाम से सैकड़ों स्मारक हैं, जैसे देश को इन्होंने ही बनाया था। महाराजा सुहेलदेव राजभर हिन्दू रक्षक थे। बहराइच में सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। मेडिकल कालेज बन रहा है और सुहेलदेव के नाम से विश्वविद्यालय भी बनाने जा रहे हैं।

CM ने कहा कि SP, BSP और कांग्रेस के लिए अपना कुल खानदान ही प्रदेश है। पहले प्रदेश में गुंडे मवालियों का काफिला चलता था। अब किसी माफिया की हैसियत है क्या? माफिया व अपराधी ऊं स्वाहा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र व प्रदेश में सरकार बनने पर लोग अपनी हवेली बनाते थे। भाजपा की सरकार गरीबों के लिए आवास बना रही है। पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान झोला लेकर निकल जाता था वसूली के लिए। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक विजय राजभर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, लाल बहादुर राजभर, विनोद राजभर, राजेश राजभर आदि ने संबोधित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1