21 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्‍त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) 21 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन (Farmer Protest) करने जा रहा है। मोर्चा ने कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड में सरकार की भूमिका और किसानों के आंदोलन को दिए गए आश्वासनों के साथ विश्वासघात को लेकर यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जाएगा। इस बारे में संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक की थी। इसमें भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी की गई। इस पर विश्लेषकों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) के सामने अब दोबारा से उस तरह का समर्थन जुटाना कठिन होगा, जैसा समर्थन तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के दौरान प्राप्त हुआ था। आपको यहां बताते चलें कि अब तीनों कृषि कानून रद्द किए जा चुके हैं।

संयुक्‍त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha)से संबंधित निर्णय लेने वाले पैनल के एक सदस्य ने कहा कि किसानों का लक्ष्य केवल एक चुनाव तक सीमित नहीं था। हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए प्रचार किया था। एसकेएम की तात्कालिक चिंता आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेना है, उनमें से कुछ कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत हैं। एसकेएम का दूसरा बड़ा मुद्दा एमएसपी गारंटी कानून का है।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे राकेश टिकैत ने कहा, ‘जो भी पार्टी सत्ता में आए, हमारी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मैं यूपी चुनाव के बारे में बात नहीं करना चाहता. वह अब खत्म हो गया। लेकिन आंदोलन शत-प्रतिशत जारी रहेगा। मैं एसकेएम के साथ हूं।’ राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) के आंदोलन में अपनी भागीदारी को वापस लेने वाली खबरों को कुछ बदमाशों की ओर से उड़ाई गई अफवाह बताया। उन्होंने कहा, कुछ चैनल कह रहे हैं कि हम असफल रहे। अगर हम असफल हुए तो सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस क्यों ले लिए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1