सिक्किम के पास बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर सिक्किम इलाके (India-China boundary) में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प हुई। इस दौरान दोनों तरफ के सैनिक घायल हो गए। इन्हें हल्की चोटें आई हैं। ये घटना नाकूला सेक्टर के पास की है। ये इलाका 5 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर है।
हालाँकि, इस झगड़े को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया। बाद में दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। बता दें कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। इस तरह की घटना काफी लंबे समय के बाद हुई है। थोड़ी देर बाद इस्टर्न कमॉड की तरफ से आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।