नोएडा: गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी में विस्फोट, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां गैस सिलेंडर से भरे एक गाड़ी में विस्फोट हो गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घयालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा में निर्माणाधीन कंपनी में शुक्रवार की देर रात को पिकअप गाड़ी से गैस सिलेंडर उतारा जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में श्रीपत (40), वसीम (36), रेहान (19) और फैज़ान (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना साइट-5 के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि ईकोटेक वन एक्सटेंशन की एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में पिकअप गाड़ी से गैस सिलेंडर उतारते समय विस्फोट हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रीपत और वसीम की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके मुताबिक, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1