Gupteshwar Pandey join JDU

बिहार का रण: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू के टिकट पर बक्सर से लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार के Ex DGP गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish kumar से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री Nitish kumar से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस लिया था।

इसके पहले पूर्व डीजीपी Gupteshwar Pandey ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्‍होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने बताया था कि बड़ी संख्‍या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। DGP पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्‍वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।
चुनाव लड़े तो होंगे पहले अधिकारी

डीजीपी रहते हुए गुप्तेश्वर को मुख्‍यमंत्री Nitish kumar का करीबी अधिकारी माना जाता था। बता दें कि डीजीपी ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। Gupteshwar Pandey डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अगर चुनाव लड़ते हैं तो वे बिहार के पहले अधिकारी होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1