बहू की मदद से पोती का वर्षों से करता था रेप, पूर्व सैनिक को 20 साल की सजा

बिहार की राजधानी पटना से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी वर्षों तक अपनी नाबालिग पोती का दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां भी अपने ससुर का साथ देती रही। इस मामले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 65 वर्षीय दादा और 34 वर्षीय आरोपी बहू को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ससुर पर 20 हजार रुपये और बहू पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सरकारी वकील सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया, ‘दोनों पर जुर्माना लगाया गया है। अगर जुर्माना राशि नहीं चुकाते हैं तो उन्हें 3 महीने अतिरिक्त जेल में गुजारना होगा।’ पीड़िता के बयान के मुताबिक वर्ष 2011 में उसके पिता कहीं गुम हो गए। इसके बाद उसकी दादी ने भी आत्महत्या कर ली।

प्रसाद ने बताया, ‘आरोपी दादा सेना से रिटायर है। अब वह एक बैंक में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत है। इस समय वह पूरे परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स है। इसी का वह कई वर्षों से फायदा उठा रहा था। जब कभी भी नाबालिग अपनी मां से इसकी शिकायत करती तो वह अपने ससुर का साथ देती थी।’

प्रसाद के मुताबिक इस वर्ष फरवरी में यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने अपने स्कूल प्रिंसिपल को पूरी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके दादा कई बार उसका रेप कर चुके हैं। उसने बताया कि जब वह छोटी थी, तब उसे इस बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं हुई। बड़े होने पर उसे पता चला कि उसके दादा उसके साथ गलत कर रहे थे। पीड़िता अब अपने नाना-नानी के साथ रहती है। उसने अपना स्कूल भी बदल दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1