उत्तर प्रदेश

75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत की सगाई चर्चा का विषय बन गई है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है। सगाई के बाद दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामसुगर औरैया जिले के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि रानी राजपूत औरैया शहर की निवासी हैं। रामसुगर की बेटी राधा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। इसी सिलसिले में रानी का उनके घर आना-जाना होता था। बताया जाता है कि करीब दो साल के परिचय के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की सगाई करीब एक सप्ताह पहले एक ब्यूटी पार्लर में हुई थी। समारोह में परिवार के लोग भी शामिल हुए। अब दोनों नवरात्र के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, शादी की निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है।

रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। वहीं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रानी ने भी अपने वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना किया है।

इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग दोनों के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, यह सगाई इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1